चीन के वायरस की भारत में एंट्री से बाजार में दहशत, सेंसेक्स 1,200 अंक लुढ़का
नई दिल्ली: चीन में वायरस के प्रकोप की खबरों के बीच बेंगलुरु में भारत का पहला एचएमपीवी मामला सामने आने आया है। इससे शेयर बाजार में हड़कंप मच गया। बीएसई सेंसेक्स में 1,100 से अधिक अंकों की गिरावट आई है। निफ्टी में लगभग 1.4% की गिरावट दिख रही है। सेंसेक्स सुबह तेजी के साथ खुला था लेकिन भारत में एचएमपीवी का पहला मामला सामने आने के साथ ही निवेशकों के हाथपांव फूल गए। मिड और स्मॉल-कैप शेयरों के साथ-साथ विभिन्न सेक्टर्स व्यापक बिकवाली के कारण इंडिया VIX में 13% की उछाल आई। सेंसेक्स 1,200 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ 77,960 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 23,600 के स्तर के करीब लुढ़क गया।











