प्रेमानंद महाराज इन दिनों अस्वस्थता के बावजूद अपने नित्य सेवाकार्यों और प्रवचनों में संलग्न रहते हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने विशेष रूप से उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जैसे ही यह खबर फैली कि बागेश्वर धाम सरकार वृंदावन में हैं, उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके अनुयायियों की भीड़ जमा हो गई।
प्रेमानंद महाराज से मिलने अचानक वृंदावन पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, आशीर्वाद लिया, पूछा- स्वास्थ्य कैसा है
मथुरा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार को अचानक वृंदावन पहुंचे। उनका यह दौरा किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए नहीं, बल्कि प्रेमानंद महाराज से व्यक्तिगत मुलाकात के लिए था। धीरेंद्र शास्त्री सीधे श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।











