अभिषेक शर्मा का कारनामा
टीम इंडिया इस मैच में जब रनचेज करने के लिए मैदान पर उतरी को किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि भारतीय टीम सिर्फ 4.3 में ही इस मुकाबले को जीत लेगी। भारतीय टीम ऐसा करने में सफल हो सकी इसके पीछे सबसे बड़ा रोल था अभिषेक शर्मा का जिन्होंने सिर्फ 16 गेंदों पर 30 रनों की तेज पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के भी जड़े और एक खास लिस्ट में शामिल हो गए। इस लिस्ट में टीम इंडिया का पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम शामिल है।यह खास रिकॉर्ड है किसी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने का है। दरअसल अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की और उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर हैदर अली को झन्नाटेदार छक्का जड़ा और लिस्ट में शामिल हो गए। इस खास लिस्ट में भारत की ओर से रोहित शर्मा के अलावा संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल का नाम है। अब युवराज सिंह के जेले कहे जाने वाले फीयरलेस बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी ऐसा कर दिया है।











