Select Date:

जेल में 80 महिला कैदियों के बीच गुजरी Pakistani महिला की रात, चेहरे पर उदासी लिए गुमसुम बैठी रही सीमा हैदर

Updated on 06-07-2023 06:47 PM
ग्रेटर नोएडा: प्यार को पाने की खातिर सीमा पार कर चार बच्चों के साथ भारत पहुंची पाकिस्तानी सीमा गुलाम हैदर जेल में प्रेमी के बैरक से 100 मीटर दूर महिला बैरक में बंद है। 80 महिला बंदियों के बीच उसने पहली रात गुजारी। हालांकि महिला ने अपने बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया, लेकिन उसके चेहरे पर उदासी साफ दिख रही थी। वहीं, सूत्रों के अनुसार कई जांच एजेंसियों ने भी जेल पहुंचकर पूछताछ की है।

जेल अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके 4 बच्चों को महिला बैरक में रखा है। इसमें पहले से 80 अन्य महिलाएं बंद हैं। उन्होंने बताया कि सीमा ने अपने बच्चों के साथ दाल रोटी खाई है। इस दौरान उसके बच्चे डरे सहमे हुए थे। सूत्रों के अनुसार वह लगातार जेल प्रशासन के अधिकारियों से अपने प्रेमी सचिन से मुलाकात कराने की गुहार लगा रही थी। उसका प्रेमी सचिन कुमार 11 नंबर बैरक में बंद है।

वहीं, दूसरी ओर जेल प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि सीमा हैदर अगर चाहेगी तो उसे संगीत सिखाने से लेकर शिक्षित करने का भी काम जेल में किया जाएगा। उसके बच्चों को भी जेल में शिक्षा ग्रहण कराई जाएगी। जेल अधिकारियों ने बताया कि सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन और उसके पिता नेत्रपाल से मिलने जेल में कोई नहीं आया है।

ट्रैवल एजेंसी का पता लगाने में जुटी एजेंसी
पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि जांच एजेंसियों ने अपनी जांच शुरू कर दी है। नेपाल की जिस ट्रैवल एजेंसी की मदद से पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इंडिया पहुंची है उस एजेंसी के बारे में पता लगाने में जुटी है। एडीसीपी ने बताया कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के परिजन या अन्य किसी ने संपर्क नहीं किया है। अगर वह संपर्क करते हैं तो इसकी सूचना जांच एजेंसियों को दी जाएगी।

मोबाइल फोन से डाटा रिकवरी में जुटी टीम
एडीसीपी ने बताया कि पाकिस्तानी महिला और सचिन के पास से कई सिम और मोबाइल फोन बरामद हुई है। फोन और सिम से काफी डाटा को डिलीट किया गया है। जिसे रिकवर करने के लिए एक्सपर्ट की टीम जुटी है। सचिन और उसके परिजनों के फोन में सिम का भी डाटा तो रिकवर किया जा रहा है। दोनों के फलों का डाटा रिकवर होने पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2025
भविष्य में भारत पर होने वाला हर आतंकी हमला एक्ट ऑफ वॉर युद्ध का कारण या युद्ध की शुरुआत माना जाएगा। सरकार के टॉप सोर्स के हवाले से न्यूज एजेंसी…
 11 May 2025
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान होने के बाद हरियाणा में हालात सामान्य होने लगे हैं। शनिवार रात अंबाला और हिसार को छोड़कर किसी जिले में ब्लैकआउट नहीं…
 11 May 2025
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि युद्ध विराम हो या न हो, भारत को पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों…
 11 May 2025
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुलदार का आतंक जारी है। एक किसान मोहम्मद इकबाल ने अपने साहस और सूझबूझ से एक खतरनाक गुलदार को जिंदा पकड़ लिया। इस दौरान गुलदार…
 11 May 2025
जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन में एक झूठे दावे के साथ शुरू हुई यह फर्जी कॉल पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी मुसीबत बन गई। एक अज्ञात व्यक्ति ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र…
 11 May 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच जारी जंग को लेकर विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की शनिवार को 4 बार प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। विदेश मंत्रालय ने सुबह 10.45 बजे कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें…
 10 May 2025
नई दिल्ली : भारत-पाकिस्तान के बीच अब युद्विराम हो गया है I इसकी जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि आज दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के DGMO…
 10 May 2025
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को शुक्रवार को NIA रिमांड से पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। NIA की विशेष अदालत ने तहव्वुर को 6…
 10 May 2025
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पाकिस्तान की ओर से की गई हमले की कोशिश को भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया। बीती रात करीब 1:30 बजे चिंतपूर्णी के…
Advertisement