ईशान किशन का धमाका
मैच के असली हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने पिच की धीमी प्रकृति के बावजूद अपनी आक्रामक शैली से समझौता नहीं किया। ईशान ने मात्र 40 गेंदों पर 77 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 175/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। उनकी इस पारी ने बीच के ओवरों में भारत की पकड़ मजबूत बनाए रखी।इस बीच मैदान के बाहर, हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीतियों की भी जमकर तारीफ हो रही है। पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया और गंभीर के नेतृत्व की सराहना की, जिस पर गंभीर ने भी शालीनता से उनका आभार व्यक्त किया। गंभीर ने उनके X पोस्ट का रिप्लाई करते हुए अंग्रेजी में Thanks a lot for your wishes! लिखा। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद यह गंभीर का इकलौता रिएक्शन है। जिसे उन्होंने सिर्फ 6 शब्दों में पूरा किया।











