समा टीवी से बात करते हुए अफरीदी ने कहा- मैं ये कहूंगा ये घटिया हरकत है। ऐसा नहीं किया जा सकता। हम अपने मुल्क को खुद ही बदनाम कर रहे हैं। आप किसी के निजी संदेश इस तरह कैसे दिखा सकते हैं और वह भी हमारे कप्तान बाबर आजम के? मैंने कहीं खबरों में सुना है कि बाबर पीसीबी प्रमुख से बात करने की कोशिश कर रहा है लेकिन वह जवाब नहीं दे रहे। मुझे लगता है कि यह उस मामले को साफ करने के लिए किया गया है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों किया गया है।
उन्होंने आगे कहा- इसे राष्ट्रीय टेलीविजन पर क्यों प्रसारित किया गया है? क्या पीसीबी चेयरमैन ने उनसे ऐसा करने के लिए कहा था? कम से कम एंकर ने तो यही कहा। यह कैसा व्यवहार है? और अगर चेयरमैन ने वास्तव में ऐसा किया है, तो मुझे बहुत खेद है, यह दयनीय है। इससे पहले सोमवार को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर राष्ट्रीय टेलीविजन पर चैट का स्क्रीनशॉट चलाने के लिए मीडिया हाउस की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था- हां क्या करना की कोशिश कर रहे हो आप लोग? यह दयनीय है! खुश हो गए आप लोग। कृपया बाबर आजम को अकेला छोड़ दें।
पाकिस्तानी एंकर की माफी
इस बीच शो के एंकर वसीम बादामी ने अपना पक्ष बताते हुए अपनी टीम की ओर से माफी मांगी है। उन्होंने आगे कहा कि पीसीबी प्रमुख जका अशरफ ने उन्हें स्क्रीनशॉट भेजा और उनसे और उनकी टीम से इसे राष्ट्रीय टेलीविजन पर चलाने के लिए कहा। उन्होंने कहा- जब हम एक लाइव शो कर रहे होते हैं जिसमें कई लोग शामिल होते हैं, तो कई तरह के निर्णय लिए जाते हैं। उनमें से कुछ अच्छे हैं और कभी-कभी हम गलत निर्णय ले लेते हैं।