बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट... पहले चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, अब टीम ने कटाई नाक, खाली होगी बोर्ड की जेब
नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान की टीम सबसे पहले बाहर हुई। 29 साल बाद कोई आईसीसी टूर्नामेंट जैसे-तैसे पाकिस्तान पहुंचा था। लेकिन यहां से भी उसे निराशा ही हाथ लगी है। अब पाकिस्तान मुश्किलें और ज्यादा बढ़ती जा रही हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी कि पीसीबी के लिए अपनी नेशनल टीम के लिए स्पॉन्सर जुटा पाना भी एक कठिन चुनौती हो गया है।











