घट गया अपना विदेशी मुद्रा भंडार, लगतार दो सप्ताह की बढ़ोतरी नहीं रही इस बार कायम
मुंबई: कहते हैं, सब दिन बढ़त का ही मौसम नहीं रहता है। अब विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर ही देखिए, बीते सप्ताह अपने विदेशी मुद्रा भंडार में कमी हो गई है। इससे पहले, लगातार दो सप्ताह तक फॉरेन करेंसी का अपना भंडार बढ़ा था। दरअसल, 20 जून 2025 के समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में $1.02 billion (अरब) की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले विदेशी मुद्रा भंडार में $2.29 billion की बढ़ोतरी हुई थी।











