टाटा एयरलाइंस के दूसरे पायलट भी गिनाने लगे हैं विस्तारा जैसी समस्या, जानिए क्या है पूरा मामला
नई दिल्ली: विस्तारा (Vistara) के पायलटों द्वारा खराब रोस्टरिंग और काम करने की स्थित के बारे में जो चिंता जताई गई, उसे अब टाटा ग्रुप (Tata Group) की बाकी एयरलाइंस के उनके सहकर्मियों ने भी दोहराया है। इसके बारे में अब पायलट यूनियनों ने टाटा ग्रुप के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को लिखा है। पहले की इंडियन एयरलाइंस और एयर इंडिया जिन्हें मिलाकर साल 2007 में मौजूदा एयर इंडिया बनाई गई थी। यूनियन के मुताबिक, विस्तारा के पायलटों की मांगे जायज हैं और ये मुद्दे पूरे टाटा ग्रुप की एयरलाइंस में मौजूद हैं। देश में एयरलाइंस के पायलट, जिनमें अब टाटा ग्रुप की एयरलाइंस एयर इंडिया, इंडिगो और आकाश शामिल हैं, लगातार उड़ान भरने, लगभग हमेशा फ्लाइट चलाने के लिए स्टैंडबाय पर रहने, कम सैलरी और पर्याप्त आराम नहीं मिलने की वजह से थकान की शिकायत करते आ रहे हैं।











