टाटा नेक्सॉन के आगे बाकी कंपनियों की निकली हवा, अक्टूबर में मारुति-हुंडई से लेकर महिंद्रा तक रह गई पीछे

टाटा नेक्सॉन के आगे बाकी कंपनियों की निकली हवा, अक्टूबर में मारुति-हुंडई से लेकर महिंद्रा तक रह गई पीछे
Best Selling Top 10 SUV Of India: टाटा मोटर्स यूं तो देश की तीसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है, लेकिन एसयूवी सेगमेंट में इसका सिक्का चलता है और इसके पीछे नेक्सॉन एसयूवी का सबसे बड़ा हाथ है। ग्राहक अपडेटेड टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट को खूब प्यार दे रहे हैं और इसी की बदौलत यह बीते अक्टूबर 2023 में भी बिक्री के मामले में पहले नंबर पर रही। नेक्सॉन ने मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) के साथ ही टाटा पंच (Tata Punch), हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) और महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio Series) समेत बाकी सारी एसयूवी को पछाड़ दिया।

कितने लोगों ने खरीदी Tata Nexon
बीते अक्टूबर 2023 की एसयूवी सेल्स रिपोर्ट देखें तो पहले नंबर पर रही टाटा नेक्सॉन को 16,887 ग्राहकों ने खरीदा। नेक्सॉन की बिक्री में सालाना रूप से 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल अक्टूबर में 13,767 लोगों ने नेक्सॉन खरीदी थी। वहीं, नेक्सॉन की मंथली सेल भी बढ़ी है।
Maruti Suzuki Brezza दूसरे नंबर पर
टाटा के बाद मारुति सुजुकी का भी एसयूवी सेगमेंट में जलवा जारी है। सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की लिस्ट में मारुति ब्रेजा पिछले महीने दूसरे नंबर पर रही, जिसे 16,050 ग्राहकों ने फेस्टिवल सीजन के दौरान खरीदा। पिछले साल अक्टूबर में ब्रेजा की 9941 यूनिट ही बिकी थी, यानी इस एसयूवी की बिक्री में 61 फीसदी से ज्यादा की सालाना रूप से तेजी आई है।

Tata Punch तीसरे नंबर पर पहुंची
टाटा मोटर्स की पॉपुलर माइक्रो एसयूवी पंच को बीते अक्टूबर 15317 ग्राहकों ने खरीदा, जो कि पिछले साल अक्टूबर की 10,982 यूनिट के मुकाबले 39 फीसदी से ज्यादा की सालाना ग्रोथ के साथ है।

चौथे नंबर पर पहुंची Mahindra Scorpio
फेस्टिवल सीजन में ग्राहकों ने महिंद्रा की पॉपुलर स्कॉर्पियो सीरीज एसयूवी की बंपर खरीदारी की। स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की पिछले महीने संयुक्त रूप से 13,578 यूनिट बिकी, जो कि सालाना रूप से 82 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ है। मंथली रूप से भी स्कॉर्पियो सीरीज की बिक्री बढ़ी है।

बाकी एसयूवी की कैसी बिक्री?
बीते अक्टूबर 2023 में हुंडई क्रेटा 5वीं बेस्ट सेलिंग एसयूवी रही, जिसे 13,077 ग्राहक मिले। इसके बाद किआ सेल्टॉस की 12,362 यूनिट बिकी। हुंडई वेन्यू की 11581 यूनिट और मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स की 11,357 यूनिट बिकी। 9वें नंबर पर रही मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की 10,834 यूनिट और 10वें स्थान पर रही महिंद्रा बोलेरो की 9647 यूनिट बिकी।
Advertisement