एक दिवसीय उर्जा शिविर का आयोजन
खरगोन। क्षत्रिय कलचुरी सर्ववर्गीय जायसवाल ( कलाल ) समाज ट्रस्ट ग्राम कोठी ओंकारेश्वर द्वारा आयोजित, सन टु व्ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के मार्गदर्शन मे , स्थानीय न्यू सरस्वती नगर सनावद रोड खरगोन पर प्रशिक्षक डॉ. सेवंती डाबर द्वारा सर्ववर्गीय जायसवाल समाज की माँ स्वरूपा महिला मित्रों के सम्मान में 15 सितम्बर 2023 शुक्रवार को एक दिवसीय उर्जा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में डॉ. डाबर द्वारा परम आलयजी द्वारा बताए गए प्रवचन नहीं प्रयोग तथा सम्यक व्यायाम, सम्यक आहार, सम्यक आराम विषय पर बहुत ही गहराई से मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.संगीता खरे (जायसवाल) ने किया इस अवसर पर जायसवाल समाज की डॉ . लता जयप्रकाश जायसवाल , जिला अध्यक्ष तरुणा पारस जायसवाल , रीना पारस जायसवाल बबीता निकेश जायसवाल प्रेमलता मोहन जायसवाल उषा हरिजिवन जायसवाल बबीता शेफाली गौरव आर्य अर्चना सुरेश जायसवाल संगीता शरद जायसवाल मेघा शुभम जायसवाल आदि उपस्थित थे ।











