आपोरेशन सिंदूर ने भारतीय सेना भारतीय नेतृत्व की शक्ति को विश्व पटल पर गौरवपूर्ण तरीके से प्रमाणित किया है । हमारे भारत देश का संस्कार संस्कृति सदैव विश्व बंधुत्व, दया, धर्म, मानवीय संवेदना के भाव की रही है लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान बार बार अपनी षडयंत्र, घुसपैठ, आतंकवाद की गतिविधियों से बाज नहीं आया तब हमारी सेना ने हमारे नेतृत्व ने उन्हें सबक सिखाया। कहते हैं, ईंट का जवाब पत्थर से देना बहुत जरूरी होता है । अगर कोई बार-बार आपको बेवजह परेशान करें आपके देश पर आतंकी हमला करें तो ऐसे जवाब देना अत्यंत आवश्यक हो जाता है । यह नया भारत है " हम किसी को छेड़ेंगे नहीं यदि छेड़ा तो फिर छोड़ेंगे नहीं " पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हमारी वीर सेना ने आतंकवादियों को उनके ठिकानों समेत मिट्टी में मिला दिया । भारत अब आतंकवाद को जड़ से खत्म करेगा। भारत की निर्दोष माताएं और बहनों के सिंदूर मिटने वालों का बदला ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भारतीय नागरिकों पर आतंकी हमले का बदला है भारत ने साबित कर दिया कि जिस घर से आतंकी निकलेगा उसे घर में घुसकर मारेंगे । शादी के 7 दिन बाद जिस लड़की की मेहंदी नहीं छोटी थी उसके माथे से आतंकवादियों ने सिंदूर छीना था ऑपरेशन सिंदूर करनाल की हिमांशी नरवाल के लिए न्याय है कानपुर की आयशा के लिए न्याय है । यह जवाब तमाम 25 परिवारों के लिए न्याय है जिन्हें धर्म पूछ कर मर गया था । भारत द्वारा ऐसा हमला संसद पर हमले का जवाब है, यह पुलवामा हमले का जवाब है एयर स्ट्राइक पहलगाम में मारे निर्दोष लोगों का जवाब है। हमले में भारत ने किसी भी निर्दोष को नहीं मारा । ऑपरेशन सिंदूर नाम में एक शक्ति है, एक ज्वाला है, एक अभिमान है । यह सिर्फ सिंदूर नहीं यह राष्ट्र के स्वाभिमान का ऐलान है । सिंदूर का एक सुहागन के लिए क्या महत्व है, यह भारत देश को पता है और उसकी गरिमा के लिए कभी भी भारत आतंकवादियों को बख्शेगा नहीं भारत सरकार द्वारा इस ऑपरेशन सिंदूर से हर उस मांग के सिंदूर का बदला लिया गया जो आतंकवादियों ने मिटाया है। पूरा देश भारत की बहादुर सेना पर गर्वित है । हम अपनी भारत की तीनों सेनाओं पर गौरवान्वित हैं। इतिहास विश्व की सबसे बड़ी अदालत है इतिहास का निर्णय हमेशा उसके साथ गया जो शक्तिशाली था । आज भारत अपनी शक्ति से इतिहास लिखकर बता रहा है। भारत सरकार आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने को दृढ़ संकल्पित है । हम सभी राष्ट्र रक्षा के लिए प्रशिक्षित रहे आत्मरक्षा के गुरु सीखें खुद को सशक्त मजबूत रखें देश में किसी भी प्रकार की अशांति ना फेलने आतंकवादी षड्यंतों को कामयाब न होने दे सतर्क रहें जागरूक रहे अपनी सेना का उत्साहवर्दन करें देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने की भूमिका निभाएं । ऑपरेशन सिंदूर करके भारतीय सेना ने विश्व पटल पर भारत की शक्ति को प्रमाणित किया है । विश्व पटल पर आज भारत माता की जय का गुंजायमान हो रहा है ।
राजा पाठक , लेखक











