दरअसल, आईपीओ के जरिए निवेश करने वाले ज्यादातर निवेशकों की मौज आई हुई है। पिछले कुछ समय से आईपीओ लिस्टिंग पर ही निवेशकों को अच्छा मुनाफा दे रहे हैं। कई आईपीओ ने तो लिस्टिंग पर ही दोगुने से ज्यादा रिटर्न दिया है। ऐसे में निवेशक आईपीओ में निवेश करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। क्योंकि अच्छा रिटर्न कमाने में बहुत लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ता।
1. Subam Papers Limited
इसका प्राइज बैंड 144 से 152 रुपये है। इस लॉट में 800 शेयर हैं। इसके लिए 1,21,600 रुपये निवेश करने होंगे। रिटेल निवेशक को एक ही लॉट बुक कराने की अनुमति होगी। सुबम पेपर्स क्राफ्ट पेपर और पेपर उत्पादों का निर्माता है। कंपनी कच्चे माल के रूप में बेकार कागज का इस्तेमाल करती है।
इस कंपनी के आईपीओ का इश्यू साइज 28.43 करोड़ रुपये है। कंपनी 24.3 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। इस कंपनी का भी आईपीओ 30 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। निवेशकों को 3 अक्टूबर तक बोली लगाने का मौका मिलेगा। शेयरों का अलॉटमेंट 4 अक्टूबर को होगा। इसकी लिस्टिंग 8 अक्टूबर को होगी।
2. Paramount Dye Tec Limited
शेयर का प्राइज बैंड 111 से 117 रुपये के बीच है। एक लॉट में 1200 शेयर हैं। इसके लिए 1,40,400 रुपये निवेश करने होंगे। इसमें भी रिटेल निवेशक को एक ही लॉट बुक कराने की अनुमति मिलेगी। पैरामाउंट डाई टेक अपशिष्ट सिंथेटिक फाइबर को रिसाइकिल करके यार्न का प्रोडक्शन करती है। यह कपड़ा उद्योग के बी2बी सेगमेंट की जरूरतों को पूरा करता है।
इस कंपनी का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए 30 सितंबर को खुलेगा और 4 अक्टूबर को बंद हो जाएगा। कंपनी का इश्यू साइज 12 करोड़ रुपये है। कंपनी इसके लिए 60 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। शेयरों का अलॉटमेंट 7 अक्टूबर को होगा। इस आईपीओ की लिस्टिंग 9 अक्टूबर को होगी।
इस आईपीओ में शेयर की कीमत 20 रुपये रखी गई है। एक लॉट में 6 हजार शेयर होंगे। इसके लिए 1.20 लाख रुपये निवेश करने होंगे। इसमें भी रिटेल निवेशक एक ही लॉट बुक करा सकता है। यह कंपनी रेस्टोरेंट चलाती है। साथ ही एग्रीकल्चर कमोडिटी ट्रेडिंग भी करती है। कंपनी फ्रेंचाइजी मॉडल पर भी काम करती है।
3. NeoPolitan Pizza and Foods Ltd
इस आईपीओ में शेयर की कीमत 20 रुपये रखी गई है। एक लॉट में 6 हजार शेयर होंगे। इसके लिए 1.20 लाख रुपये निवेश करने होंगे। इसमें भी रिटेल निवेशक एक ही लॉट बुक करा सकता है। यह कंपनी रेस्टोरेंट चलाती है। साथ ही एग्रीकल्चर कमोडिटी ट्रेडिंग भी करती है। कंपनी फ्रेंचाइजी मॉडल पर भी काम करती है।











