आधार आउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकस्टोन का निवेश है। यह कंपनी पूंजी बाजार से 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 300 रुपये से 315 रुपये तय किया गया है। इसमें से 1,000 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे जबकि 2000 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये जुटाए जाएंगे। इसके जरिए ब्लैकस्टोन ग्रुप के निवेश वाली प्रमोटर कंपनी BCP Topco VII Pte Ltd कुछ हिस्सा बेचेगी। इसकी आधार हाउसिंग फाइनेंस में 98.72 फीसदी हिस्सेदारी है। बाकी बची 1.18 फीसदी हिस्सेदारी ICICI Bank के पास है। कम से कम 47 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकती है। यानी रिटेल इन्वेस्टर कम से कम 14,100 रुपये का निवेश करना होगा। ग्रे मार्केट में कंपनी का अनलिस्टेड शेयर 70 रुपये यानी 22% प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है।
बंपर कमाई का मौका... आज खुल रहे हैं दो आईपीओ, 57% ऊपर चल रहा है GMP, यहां जानिए पूरी डिटेल
नई दिल्ली: आईपीओ यानी प्राइमरी मार्केट में निवेश करने वालों के लिए आज दो बड़े मौके खुल रहे हैं। आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (Aadhar Housing Finance) और ट्रैवल डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म टीबीओ टेक (TBO Tek) के आईपीओ आज बाजार में दस्तक दे रहे हैं। आधार हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ का साइज जहां 3,000 करोड़ रुपये का है वहीं टीबीओ टेक इस इश्यू से 1,550.80 करोड़ रुपये जुटाएगी। दोनों ही कंपनियों के शेयर अनलिस्टेड मार्केट में तेजी से बढ़ रहे हैं। दोनों ही आईपीओ पर 10 मई तक बोली लगाई जा सकती है। आइए जानते हैं इनकी पूरी डिटेल...











