Allied Blenders and Distillers IPO में आज से बोली लगाने का मौका, ग्रे मार्केट में तो अभी से है झमाझम प्रीमियम

Allied Blenders and Distillers IPO में आज से बोली लगाने का मौका, ग्रे मार्केट में तो अभी से है झमाझम प्रीमियम

मुंबई: ऑफिसर्स चॉइस (Officer's Choice whisky) समेत कई मशहूर ब्रांड नाम से व्हिस्की, ब्रांडी, जिन, रम, वोदका आदि बनाने वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (Allied Blenders and Distillers) का आईपीओ आज खुल रहा है। इसमें निवेशक अगले 27 जून तक बोली लगा सकेंगे। इसने कल ही एंकर इंवेस्टर्स से 449.1 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

Advertisement