ऑपरेशन सिंदूर- विदेश से लौटे डेलिगेशन आज PM से मिलेंगे

ऑपरेशन सिंदूर- विदेश से लौटे डेलिगेशन आज PM से मिलेंगे

ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख दुनिया को बताने गए ऑल-पार्टी डेलिगेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मिलेंगे। मुलाकात शाम 7 बजे प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर होगी।

इस दौरान सभी डेलिगेशन ग्रुप अपने विदेश दौरे में हुई बातचीत की जानकारी पीएम मोदी को देंगे। न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी 7 डेलिगेशन के सदस्यों को मुलाकात की जानकारी दी है।

केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद अलग-अलग पार्टियों के 59 सांसदों को 33 देशों में भेजा था। इन सांसदों को 7 ऑल-पार्टी डेलिगेशन में बांटा गया। डेलिगेशन के साथ 8 पूर्व राजनयिक भी शामिल थे।

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट्स की हत्या हुई थी। इसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई को भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए।


Advertisement