मेरठ में आए राकेश टिकैत ने कहा है कि चुनावों में बीजेपी ही वापस लौटेगी। शुरू में तो नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। लेकिन बीच में वह पद छोड़कर राष्ट्रपति बन जाएंगे। फिर उनकी जगह अमित शाह प्रधानमंत्री की गद्दी पर बैठेंगे। इसके साथ ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ देश के गृहमंत्री का पदभार संभालेंगे।
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत शुक्रवार को मेरठ में प्राइवेट हॉस्पिटल के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सपा विधायक अतुल प्रधान के आमरण अनशन में समर्थन देने पहुंचे थे। उसी दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने यह बात कही।











