एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
Updated on
05 Jun 2023, 09:47 PM
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को एक बार फिर सफलता मिली है। एक लाख के इनामी नक्सली सोड़ी देवा को सोमवार को जवानों ने गिरफ्तार कर लिया है। वह 25 फ़रवरी को हुए भयावह नक्सली हमले में शामिल था।इस संयुक्त कार्रवाई को ज़िला बल और कोबरा की 201 बटालियन ने की है। 25 फ़रवरी को हमले में 3 डीआरजी जवान हुए शहीद थे।इस खबर की पुष्टी एसपी किरण चव्हाण ने की है। आपको बता दें कि नक्सली सोड़ी देवा सक्रिय सदस्य था। नक्सली सोड़ी देवा पर एक लाख रुपए का इनामी रखा गया था।