बजट का एक फैसला और दुकानों पर लगने लगी खरीदारों की भीड़, कारीगरों की छुट्टी तक कैंसिल कर दी

बजट का एक फैसला और दुकानों पर लगने लगी खरीदारों की भीड़, कारीगरों की छुट्टी तक कैंसिल कर दी
नई दिल्ली: सरकार ने बजट में ऐसा एक प्रस्ताव कर दिया, जिससे देश भर में सोने-चांदी की दुकानों पर बे-मौसम की भीड़ उमड़ पड़ी है। जी हां, सरकार ने बजट 2024 में एक प्रस्ताव के जरिये सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी में 6 फीसदी की तगड़ी कटौती कर दी है। इसके बाद ज्वैलरी स्टोर्स में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। स्थिति यह हो गई है सुबह दुकान खुलने से लेकर रात में दुकान समेटने तक ग्राहकों का तांता लगा हुआ है। स्थिति यह है कि ज्वैलर्स अपने कारीगरों की छुट्टी कैंसिल कर थोक भाव में नए गहने गढ़वा रहे हैं।
Advertisement