एक कैच से हीरो वर्ना कलंक धोते-धोते जिंदगी गुजर जाती... सूर्यकुमार यादव पर रोहित शर्मा यूं ही नहीं मेहरबान हैं!
मुंबई: हिटमैन रोहित शर्मा आधुनिक युग के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं। भारत को 11 साल बाद दूसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी और ICC खिताब दिलाने के बाद उन्हें अब तक के सबसे महान कप्तानों में से एक माना जाएगा। रोहित कप्तान के रूप में 50 टी20 इंटरेशनल जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी भी हैं और टेस्ट में उनकी जीत का प्रतिशत 62 है। उन्हें खिलाड़ियों का कप्तान माना जाता है। ऐसा व्यक्ति जो फॉर्म में चल रहे साथी खिलाड़ी का हाथ थामे रहता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्हें सबक सिखाने के बारे में नहीं सोचता। अब सूर्या के कैच को ही ले लीजिए। मुंबइकर ने डेविड मिलर का कैच लपका। अगर यह कैच नहीं लपका जाता तो यकीन मानिए हार्दिक पंड्या को जिंदगीभर सिक्स के लिए कोसा जाता और सूर्यकुमार यादव कैच छोड़ने के लिए विलेन बन जाते। इस कलंक को धोते-धोते जिंदगी गुजर जाती।











