Select Date:

कभी जूते की थी दुकान, फिर एयरलाइंस से कैसीनो तक का बना मालिक, गोपाल कांडा का ऐसा साम्राज्य

Updated on 25-07-2023 05:24 PM
गीतिका सुसाइड केस के मुख्य आरोपी गोपाल कांडा को कोर्ट ने बरी कर दिया है। एक दशक से भी पुराने गीतिका शर्मा सुसाइड केस में राउज एवेन्यू की एक सेशन कोर्ट ने फैसला सुनाया है। 2012 के इस केस में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और उनकी कर्मचारी अरुणा चड्ढा आरोपी थे। एक समय जूते-चप्पल की दुकान चलाने वाले गोपाल कांडा ने अपना साम्राज्य तेजी से बढ़ाया। मौजूदा समय में उनके पास ऐसा किलानुमा महल है जिसकी कीमत 100 करोड़ के करीब बताई जाती है। आईए आपको बताते हैं कि आठवीं पास कांडा ने इतना बड़ा साम्राज्य कैसे खड़ा किया। आज उनकी नेटवर्थ कितनी है।

जूते-चप्पल की दुकान

गोपाल ने अपने भाई गोविंद के साथ जूते और चप्प्ल की दुकान खोली थी। जब दुकान चल पड़ी तो उन्होंने बिजनस का दायरा बढ़ाया। जूते बनाने की फैक्ट्री भी बाद में शुरू कर दी। जूते-चप्पल बेचते-बेचते गोपाल कांडा ने बिजनसमैन, बिल्डर और नेताओं से अपनी जान-पहचान बढ़ानी शुरू की।

प्रॉपर्टी बिजनस में रखा कदम

साल 1998 में गोपाल कांडा ने गुरुग्राम में प्रॉपर्टी बिजनस में कदम रखा। इस समय यह बिजनस तेजी से बढ़ रहा था। कांडा ने छोटे-छोटे प्लॉट की खरीद-बिक्री शुरू की। इसके बाद वह हरियाणा के रियल एस्टेट के एक बड़े खिलाड़ी बन गए।

राजनीति में बढ़ाए संपर्क

जब कांडा का साम्राज्य बढ़ने लगा तो उनके राज्य के कई प्रमुख राजनीतिज्ञों से संपर्क बन गए। कांडा के ऊपर गैंगस्टर से संपर्क होने का भी आरोप लगा। साल 2007 में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से कांडा की गतिविधियों की जांच कराने को कहा।

2009 में बने विधायक

गोपाल कांडा ने साल 2009 में निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ा और जीता भी। गोपाल कांडा उस समय भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ हो लिए और उनको हुड्डा सरकार में गृह राज्यमंत्री बनाया गया। साल 2019 में जब बीजेपी बहुमत के आंकड़े से पीछे हुई तो कांडा ने समर्थन का ऐलान कर दिया।

40 से ज्यादा कंपनियां

गोपाल गोयल कांडा ने 40 से ज्यादा कंपनियां बनाई। कांडा की ज्यादातर कंपनियों में उम्र और तजुर्बे से कम लोगों को बड़े पैकेज और बड़े ओहदे दिए गए। इनमें ज्यादातर लड़कियां थीं। इन्हीं में से एक दिल्ली की गीतिका शर्मा थी।

अस्पताल से लेकर महल तक

कांडा ने सिरसा में एक बाबा ताराजी चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की, जिसके पास 13 एकड़ का विशाल परिसर है। इसमें 2.5 एकड़ में फैला स्कूल और उनका अपना महल है। इस ट्रस्ट के सालाना कार्यक्रम में बॉलीवुड के बड़े-बड़े गायक और फिल्म स्टॉर्स चीफ गेस्ट के रूप में लाए जाते थे।

करोड़ों की नेटवर्थ

गोपाल कांडा ने साल 2014 में चुनाव आयोग के समक्ष अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। गोपाल कांडा के पास कुल चल संपत्ति 70 करोड़ 52 लाख 75 हजार 12 सौ रुपये हैं, जबकि अचल संपत्ति 14 करोड़ 93 लाख बताई थी। बताया था कि उनके पास 3923 ग्राम सोना है। साथ ही 72 कैरेट डायमंड हैं, जिनकी कीमत सात लाख 20 हजार रुपये है। उनकी पत्नी सरस्वती कांडा के पास करीब 10 करोड़ 85 लाख की चल संपत्ति है। वहीं 18 करोड़ 45 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। उनके पास 1562 ग्राम सोना है। 250 कैरेट डायमंड है जिनकी कीमत 25 लाख रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
नई दिल्‍ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक इंटरव्यू में अजीब स्थिति में फंस गए। यह इंटरव्यू फॉक्स न्यूज पर था। डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने उनसे एक मुश्किल…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इनमें खटास बढ़ी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारे व्यापारिक रिश्ते…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जल्द ही कुछ देशों के साथ व्यापार समझौता होने के संकेत दिए हैं। इससे उन देशों को राहत मिलेगी जो अमेरिका के ऊंचे टैक्स से बचना…
 06 May 2025
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आज भारी उछाल देखी जा रही है। सुबह बाजार खुलते ही बैंक का शेयर करीब 10% तक उछल गया। बीएसई पर इसकी कीमत…
 29 April 2025
नई दिल्‍ली: भारत में आजकल फटाफट सामान पहुंचाने की होड़ है। आप 10 मिनट से भी कम समय में किराने का सामान, स्नैक्स और यहां तक कि पालतू जानवरों का…
 29 April 2025
नई दिल्ली: मिलावटी पनीर की बढ़ती समस्या को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय रेस्तरां के लिए इस बारे में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने…
 29 April 2025
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर मार्केट में काफी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। इस बीच देश की सबसे…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अगर आप एटीएम से 100 या 200 रुपये का नोट न मिलने से परेशान हैं, तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। इस बारे में रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देश…
 29 April 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज फिर तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 314 अंक की तेजी के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में इसमें 400 अंक से अधिक तेजी आ…
Advertisement