कभी न्यूजीलैंड को बनाया था चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन, भारत पर जीत का हीरो अब मौत से लड़ रहा
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला है। बता दें कि भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। वे अपने चारों मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंचे हैं। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने सिर्फ एकमात्र मुकाबला भारत के खिलाफ ही हारा है। हालांकि, पहली बार ऐसा नहीं हो रहा है जब भारत और न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में एक दूसरे के सामने हैं। इससे पहले साल 2000 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी दोनों टीमों की मुलाकात हुई थी, जिसमें कीवी टीम ने भारत को 4 विकेट से हराया था।











