मस्क 636 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं। वह टेस्ला, ट्विटर और स्पेसएक्स समेत कई कंपनियां चला रहे हैं। मस्क ने जून 2002 में स्पेसएक्स की स्थापना की और आज यह दुनिया की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप है। स्पेसएक्स साल 2008 में उस समय सुर्खियों में आई जब उसके रॉकेट ने सैटेलाइट को ऑर्बिट में पहुंचाया था। वह ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली निजी कंपनी थी। मस्क का सपना इंसान को मंगल पर भेजना है और वह इसी मिशन के साथ काम कर रहे हैं।
पहली नौकरी
28 जून 1971 को दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में जन्मे और पेशे से इंजीनियर मस्क के लिए सफर कतई आसान नहीं रहा है। मस्क ने महज 12 साल की उम्र में ही अपना पहला प्रॉडक्ट लॉन्च कर दिया था। उनका पहला प्रॉडक्ट Blastar एक वीडियो गेम था जो उन्होंने साल 1984 में बनाया था। इस सोर्स कोड को उन्होंने 500 डॉलर में बेच दिया था और बाद में यह एक मैगजीन में छपा। इसके बाद मस्क 17 साल की उम्र में कनाडा आ गए।उन्होंने साल 1989 में कनाडा की एक लंबर मिल में बॉयलर रूम क्लीनर के रूप में अपनी पहली नौकरी की थी। इसके लिए उन्हें हर घंटे 18 डॉलर मिलते थे। लेकिन यह नौकरी बहुत खतरनाक थी और हाइपरथर्मिया से बचने के लिए उन्हें हर 15 मिनट में दूसरे वर्कर्स के साथ पोजीशन चेंज करने पड़ती थी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका आ गए। मस्क को काम करने का ऐसा जुनून है और वह अब तक करीब 50 प्रोडक्ट्स बना चुके हैं।











