Select Date:

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर मोर गांव मोर पानी महाभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Updated on 06-06-2025 01:30 PM

राजनांदगांव।  छुरिया विकासखंड के ग्राम सड़क चिरचारी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित मोर गांव मोर पानी महाभियान कार्यक्रम में शामिल हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि जल ही जीवन है और हम सभी को वर्षा के जल का संरक्षण करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों को घरों में सोखता गड्ढा का निर्माण कर वर्षा के जल को संरक्षित कर जल संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की। जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष  संजय सिन्हा ने कहा कि वर्षा जल का संरक्षण करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। हम सभी को मिलकर जल संरक्षण का कार्य करना चाहिए और दूसरों को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना चाहिए। जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनीता मंडावी ने जल संरक्षा के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया तथा जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान रैली निकालकर ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सभापति जनपद पंचायत छुरिया  पल्लीस्वामी नायडू, जनपद सदस्य श्रीमती भानबाई मंडावी व श्रीमती राधिका, सरपंच सड़क चिरचारी  गुलचरण कतलाम, पूर्व जनपद सदस्य  आनंद वेलकर व  धर्मवीर चन्द्रवंशी,  राजेश्वर धु्रव, एसडीओ  जीपी लारिया,  मोहित पौडोती,  चन्द्रशेखर धु्रव,  फतेश देवांगन, सुश्री हेमलता बाघमारिया, प्रोग्रामर बिहान  गंजीर सहित विभिन्न ग्रामों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2025
खैरागढ़ । खैरागढ़ जिले के ग्राम अवेली में गुरुवार देर रात एक बेहद निंदनीय और शर्मनाक घटना सामने आई। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर अज्ञात…
 06 June 2025
रायपुर। राज्य सरकार ने स्थानांतरण नीति 2025 लागू कर दी है, जिससे सरकारी कर्मचारियों में हलचल मच गई है। खास तौर पर शिक्षकों और पुलिसकर्मियों के लिए यह नीति झटका लेकर…
 06 June 2025
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले के 10 टीबी मरीजों के लिए एक सराहनीय कदम उठाते हुए उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने हेतु 60 हजार रुपए की आर्थिक सहायता…
 06 June 2025
भिलाई। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लगी आग ने बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया, जब तीन बहादुर पुलिस जवानों ने जान जोखिम में डालकर एक महिला और युवक…
 06 June 2025
कोंडागांव। कोंडागांव में एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोर प्रभारी तहसीलदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरों ने प्रभारी तहसीलदार को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। तहसीलदार…
 06 June 2025
कोरबा। कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन..केशरी के नेतृत्व में 04 जून को जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में “ हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर“…
 06 June 2025
कोरबा। भारत सरकार गृह मंत्रालय के मार्ग निर्देशन में उड़ीसा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में भुनेश्वर उड़ीसा में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 15.04.2025 से 05.05.2025 तक…
 06 June 2025
राजनांदगांव।  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अचानकपुर भाटापारा में जल संरक्षण कार्यक्रम नीर और नारी कलश जल यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य…
 06 June 2025
राजनांदगांव।  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बारिश को ध्यान में रखते हुए जिले में अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों बैठक…
Advertisement