देव दीपावली के मौके पर 11 लाख दीये जगमगाएंगे, 600 क्विंटल फूलों से सजेंगे घाट और विश्‍वनाथ धाम

देव दीपावली के मौके पर 11 लाख दीये जगमगाएंगे, 600 क्विंटल फूलों से सजेंगे घाट और विश्‍वनाथ धाम
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में इस बार देव दीपावली उत्‍सव की धूम अलग ही रहने वाली है। कार्तिक पूर्णिका के दिन यानी 27 नवंबर को सांझ ढलते ही अस्‍सी से नमो घाट तक दीपों की अनंत कतार गंगा की लहरों के समानान्‍तर बहेगी तो जनकलरव गूंजेगा। 11 लाख दीपों के जगमगाने के बीच करीब 600 क्विंटल फूलों से विश्‍वनाथ धाम और घाटों की सजावट का अद्भुत दृश्‍य और खुशबू भी बिखरेगी। सांस्‍कृतिक विरासत की पहचान बने इस जन उत्‍सव में देवलोक सरीखी छवि देखने आने वाले लाखों देशी-विदेशी मेहमानों (पर्यटकों) के स्‍वागत के लिए शहर के कोने-कोने को सजाने का काम अंतिम दौर में है। बनारस में कदम रखते ही पर्यटकों को रेलवे, रोडवेज और एयरपोर्ट से ही देव दीपावली की भव्‍यता का अहसास होने लगेगा। सभी रेलवे स्‍टेशनों पर रंगोली बना सजावट के साथ दीप जलेंगे तो सतरंगी रोशनी में नहाए एयरपोर्ट पर यात्रियों का पारंपरिक रूप से स्‍वागत होगा।

प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर देव दीपावली पर गंगा घाटों और विश्‍वनाथ धाम की अलौकिक छटा अविस्‍मरणीय बनाने की तैयारी में प्रशासनिक अमला जुटा है। विश्‍वनाथ धाम को सजाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्‍सों से करीब 600 क्विंटल फूल मंगाए जा रहे हैं। फूलों और सतरंगी लाइटों से धाम परिसर को लोकार्पण की तर्ज पर सजाया जाएगा। इसके साथ ही देव दीपावली की महाआरती के दो प्रमुख स्‍थान दशाश्‍वमेध व अहिल्‍याबाई घाट के अलावा सभी प्रमुख घाट करीब तीन सौ क्विंटल फूलों के साथ फसाड लाइट से डेकोरेट होंगे।

पर्व आयोजन की ऐसी है तैयारी

    • 5 लाख से ज्‍यादा श्रद्धालु देव दीपावली पर आएंगे।
    • 84 गंगा घाटों को 9 जोन, 11 सेक्‍टर और 32 सब सेक्‍टर में बांटा गया।
    • 20 टीमें तैनात रहेंगी, भीड़ वाले घाटों पर क्‍यूआरटी की।
    • 17 प्रमुख घाटों पर एंटी रोमियो स्‍क्‍वॉड की टीमें रहेंगी।
    • 11 पिंक बूथ बनेंगे महिलाओं की सुरक्षा के लिए।
    • 16 गोताखोरों के दस्‍ते के अलावा 11 एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी।
    • 31 जगह वाहन पार्किंग की व्‍यवस्‍था रहेगी।
    • 54 पॉइंट से भीड़ प्रबंधन होगा।
Advertisement