एक्स पर पोस्ट में रतन टाटा ने यह भी लिखा कि उनकी तबीयत खराब होने और उन्हें आईसीयू में भर्ती किए जाने की खबरें गलत हैं।
क्या कहा गया था रतन टाटा की सेहत को लेकर
इससे पहले, सोमवार सुबह खबर आई कि रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।
कहा गया कि 86 वर्षीय रतन टाटा का ब्लड प्रेशर अचानक घट गया, जिसके बाद उनकी टीम में अस्पताल में भर्ती करवाया। रतन टाटा का इलाज डॉ. शाहरुख गोलवाला की निगरानी में हो रहा है। उनका नियमित इलाज भी यही होता है। बहरहाल, रतन टाटा के पोस्ट के बाद सारी तस्वीर साफ हो गई।











