आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरी अयोध्या की सुरक्षा का हाईटेक प्लान तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द फाइनल टच दे दिया जाएगा। गया है। पूरी तरह से हाईटेक सुरक्षा प्लान में मैनपावर के साथ आधुनिक तकनीक के बल पर मंदिर और अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। करीब 4 हजार सीसी कैमरे और रोड साइड के बिजनेस संस्थानों के सहयोग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। राम मंदिर के रेडजोन की सुरक्षा में सीआरपीएफ के सुरक्षा बलों को पहले से ही तैनात किया गया है।
CISF की तर्ज पर Ayodhya राम मंदिर में होगी SSF सुरक्षा बलों की तैनाती, अब तक PAC के पास था जिम्मा
वीएन दास, अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर के आंतरिक इलाके में जहां पीएसी तैनात है, वहां अब सीआईएसएफ के पैटर्न पर एसएसएफ (स्पेशल सिक्यॉरिटी फोर्स) के सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा। एसएसएफ की टीम ने यहां निरीक्षण करने आई है। अयोध्या मंडल के आईजी प्रवीण कुमार के मुताबिक, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले एसएसएफ के सुरक्षा बलों की तैनाती की उम्मीद है। अति संवेदनशील राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर के भीतरी इलाकों में जहां पीएसी के जवान सुरक्षा में तैनात हैं, वहां अब एसएसएफ के सुरक्षा बलों को तैनात करने का प्लान है।











