भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी 6 जुलाई प्रातः 7ः00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र यति प्रातः 9ः30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस अवसर पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक, महापौर, जनप्रतिनिधि सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। साथ ही भोपाल के 31 मंडलों के प्रत्येक बूथ स्तर पर डॉ. मुखर्जी की जयंती मनाई जाएगी।
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर 6 जुलाई को मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री करेंगे माल्यार्पण- रविन्द्र यति











