समारोह में शौर्य, उत्साह और उमंग के प्रतीक के रूप में केसरिया, सफेद एवं हरे रंग के गुब्बारों का गुच्छा खुले आसमान में छोड़े गए। राष्ट्रगान की धुन पर जिला पुलिस बल द्वारा तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा सधे हुए और कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि ने सभी प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ फोटो सेशन कराया। परेड में जिला पुलिस बल, वन विभाग बल, राष्ट्रीय कैडेट कोर, रेडक्रॉस, स्काउट, स्काउट रोवर, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट रेंजर, गाईड्स और स्काउट की तुकड़ियों ने भाग लिया।

गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति और देश भक्ति पर शानदार प्रस्तुती दी। सास्कृतिक कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल पेंड्रा को प्रथम स्थान, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गौरेला को द्वितीय स्थान और मिश्री देवी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरेला एवं ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल गौरेला को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। समारोह में परेड की सभी टुकड़ियों और बैंड कमांडर को शील्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही बेहतर पुलिसिंग सेवा और जिला प्रशासन के अधीन विभिन्न विभागों में उत्कष्ट सेवाओं के लिए 82 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जनपद अध्यक्ष गौरेला सुश्री ममता पैकरा, कन्हैया राठौर, नीरज जैन, राकेश चतुर्वेदी, बृजलाल सिंह राठौर, कल्लू राजपुत, महेंद्र सोनी, द्वारिका सोनी, तापस शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, परियोजना निदेशक डीआरडीए केपी तेंदुलकर, एसडीएम पेंड्रारोड अमित बेक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधी सहित बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित थे।