25,000 नौकरियां देगी ओला इलेक्ट्रिक CEO भाविश अग्रवाल ने कहा- 2,000 एकड़ की मेगा फैक्ट्री EV की ग्लोबल सेंटर बनेगी

तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में अंडर कंस्ट्रक्शन ओला इलेक्ट्रिक का नई EV मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट फुल स्केल पर चलने के बाद करीब 25,000 लोगों को नौकरी देगी। इस बात की जानकारी कंपनी के को-फाउंडर और CEO भाविश अग्रवाल ने आज (7 जनवरी) तमिलनाडु ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में दी।

भाविश ने कहा, '2000 एकड़ में फैली इस EV हब में मैन्यूफैक्चरिंग कैपेसिटी के अलावा वेंडर और सप्लायर नेटवर्क भी होगा। हम साथ मिलकर तमिलनाडु और भारत को EV का ग्लोबल इपिसेंटर बनाएंगे।'

फरवरी से शुरू हो जाएगा प्रोडक्शन
उन्होंने कहा, 'हम तमिलनाडु में केवल आठ महीनों में भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी बनाने में कामयाब रहें हैं। यहां अगले महीने से प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। इसकी शुरुआत भी हम रिकॉर्ड टाइम में कर रहे हैं। यह केवल भारत और तमिलनाडु में ही पॉसिबल है।'

हर साल 1 करोड़ टू-व्हीलर बनाएगी गीगाफैक्ट्री
भाविश ने कहा कि यह भारत की पहली गीगाफैक्ट्री होगी। जब यह फुल स्केल पर चलने लगेगी तो उम्मीद है, हर साल यहां लगभग 1 करोड़ टू-व्हीलर मैन्यूफैक्चर किए जाएंगे। पिछले साल जनवरी में ओला इलेक्ट्रिक ने राज्य में ₹7,000 करोड़ इन्वेस्ट करने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ MOU साइन किया था।

Advertisement