ओला इलेक्ट्रिक सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) की मंजूरी हासिल करने वाली पहली भारतीय इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी बन गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्री (MHI) ने 4 महीने से भी कम समय में ओला इलेक्ट्रिक को PLI की मंजूरी दे दी है।
वहीं, साल 2023 के आखिरी हफ्ते में HDFC बैंक ने ₹29,829 करोड़ जुटाए हैं। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियों में से 8 ने ₹1,29,899.22 करोड़ की कमाई की है। इसमें HDFC बैंक, LIC, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर टॉप गेनर रहे हैं।











