हे प्रभु, ये क्‍या हुआ! 12वें दिन धम्‍म से गिरी Kalki 2898 AD की कमाई, पर खतरे में रणबीर की Animal का रिकॉर्ड

हे प्रभु, ये क्‍या हुआ! 12वें दिन धम्‍म से गिरी Kalki 2898 AD की कमाई, पर खतरे में रणबीर की Animal का रिकॉर्ड
अमिताभ बच्‍चन और प्रभास स्‍टारर 'कल्‍क‍ि 2898 एडी' की कमाई को पहली बार तगड़ा झटका लगा है। रिलीज के दूसरे सोमवार को फिल्‍म की कमाई में -76.55% की गिरावट आई है। 12वें दिन महाभारत महाकाव्‍य पर बनी इस साइंटिफिक-फिक्‍शन फिल्‍म ने अब तक की सबसे कम कमाई की है। हालांकि, यह फिल्‍म देश और विदेश दोनों ही मोर्चों पर अभी मजबूत स्‍थ‍िति में है। वर्ल्‍डवाइड कमाई के मामले में सनी देओल की 'गदर 2' को पछाड़कर यह पहले ही 7वीं सबसे बड़ी भारतीय फिल्‍म बन चुकी है। जबकि अब इसके निशाने पर रणबीर कपूर की 'एनिमल' है।
Advertisement