महिला ने 2018 में कराया था ऑपरेशन
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने 2018 में किसी अस्पताल में पित्ताशय की पथरी को निकालने के लिए सर्जरी कराई थी। सर्जरी करने वाले डॉक्टरों ने पित्ताशय के अंदर सर्जरी में इस्तेमाल की गई पांच क्लिप गलती से छोड़ दीं। डॉक्टरों ने पित्ताशय को पूरी तरह से नहीं हटाया था। बाद में पेट में क्लिप होने से महिला के दर्द रहने लगा। इसके बाद महिला बीते दिनों सरकारी सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल पहुंची।पित्ताशय के बचे हिस्से को हटाया तो मिली 5 क्लिप: डॉक्टर
एसएमएस अस्पताल के वरिष्ठ प्रोफेसर (सर्जरी) डॉ. जीवन कांकरिया ने कहा, 'हमने जब पित्ताशय के बचे हुए हिस्से को हटाया, तो हमें पित्ताशय के अंदर से पांच धातु क्लिप और लगभग 6 मिमी का एक छोटा पत्थर मिला। यह पहली बार था, जब मुझे पित्ताशय के अंदर क्लिप मिली हो। यह इस तरह का पहला केस है, जो मेरी जानकारी में आया है। मैंने 20 हजार से ज्यादा पित्ताशय हटाने के ऑपरेशन किए हैं, लेकिन ऐसा मामला कभी नहीं देखा।'बांदीकुई निवासी 26 वर्षीय महिला आशा (बदला हुआ नाम) करीब पांच साल से पित्ताशय में पथरी से पीड़ित थी। बार-बार दर्द होने के कारण 2018 में लैप्रोस्कोपिक तकनीक से पित्ताशय का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के 7-8 दिन के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन, मरीज़ को लगातार दर्द बना रहा।











