10 अप्रैल को शपथ और फिर नीतीश CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं, बिहार में सियासी उलटफेर का काउंटडाउन शुरू- रिपोर्ट
पटना: बिहार में सीएम नीतीश कुमार को लेकर एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को ही बिहार विधानपरिषद से अपना इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अटकलें थीं कि वो सोमवार को ही मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे देंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।
10 अप्रैल को नीतीश लेंगे राज्यसभा में शपथ- रिपोर्ट
खबर है कि सीएम नीतीश कुमार 10 अप्रैल 2026 को राज्यसभा में बतौर सांसद शपथ ले कर उच्च सदन की सदस्यता ले लेंगे। एक टीवी चैनल ने इस खबर को अपने सूत्रों के हवाले से बताया है। टीवी चैनल के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा में शपथ लेने की तारीख तय हो गई है जो कि 10 अप्रैल है।10 अप्रैल के बाद सीएम नीतीश कभी भी दे सकते हैं इस्तीफा- रिपोर्ट
राज्यसभा में शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे सकते हैं। टीवी चैनल के मुताबिक 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र दे देंगे। यानी 10 अप्रैल के बाद किसी भी वक्त सीएम नीतीश का इस्तीफा हो सकता है।











