भोपाल में आयोजित पंख मैराथन 2025 की सफलता में ओरिएंटल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (ओसीटी) के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. सोनेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में एनएसएस की टीम ने मैराथन के दौरान कई अहम जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया।
स्वयंसेवकों ने धावकों के लिए जल वितरण की व्यवस्था की और आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं भी प्रदान कीं। मैराथन रूट पर मार्गदर्शन के साथ-साथ स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी गई।
मध्यप्रदेश के प्रमुख तकनीकी संस्थान ओसीटी के एनएसएस यूनिट ने इस आयोजन के माध्यम से न केवल सामाजिक सेवा का परिचय दिया, बल्कि खेल और फिटनेस के प्रति जागरूकता भी फैलाई। टीम ने भविष्य में भी इसी तरह की सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।











