बेंगलुरु में पिछले अक्टूबर से
उबर से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में ही बेंगलुरु से इस सेवा की शुरुआत की है। अब Uber Pet सर्विस अब दिल्ली और मुंबई में भी उपलब्ध होगी। यह सर्विस पालतू जानवरों के मालिकों के लिए यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाएगी। अब अपने पेट्स को घर पर अकेला छोड़ने की ज़रूरत नहींयात्रा के दो विकल्प मिलेंगे
Uber Pet में यात्रा के दो विकल्प मिलेंगे - 'ऑन-डिमांड' और 'रिजर्व'। 'ऑन-डिमांड' विकल्प से आप तुरंत कैब बुक कर सकते हैं। 'रिजर्व' विकल्प से आप पहले से ही कैब बुक कर सकते हैं। Uber के एक अधिकारी ने बताया कि 'ऑन-डिमांड' विकल्प पालतू जानवरों के साथ यात्रा करने का सबसे आसान तरीका है
कुत्ते-बिल्ली ही नहीं अन्य पालतू भी करेंगे सफर
Uber इंडिया और साउथ एशिया की राइडर वर्टिकल्स प्रमुख, श्वेता मंत्री ने कहा, “पालतू जानवरों के मालिकों से मिले फीडबैक के बाद, हम अब ऑन-डिमांड Uber Pet बुक करने का विकल्प दे रहे हैं, जिससे आपके पालतू जानवरों के साथ यात्रा करना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है।” मतलब अब आप जब चाहें, तब अपने पेट के साथ Uber कर सकते हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि Uber Pet के साथ, कुत्ते, बिल्ली और अन्य पालतू जानवर भी आपके साथ सफर कर सकते हैं। चाहे डॉक्टर के पास जाना हो, पार्क में घूमने जाना हो या फिर कहीं बाहर जाना हो, Uber Pet आपके साथ है।
साफ-सफाई का पूरा रखा जाएगा ध्यान
उबर के अधिकारी का कहना है कि पेट टैक्सी में हाईजिन का खास ध्यान रखा जाएगा। क्योंकि कुछ कुत्तों के बाल ज्यादा झड़ते हैं। ये बाल किसी पैसेंजर को सीट पर दिखेगा तो वह भन्ना जाएगा। इसलिए पेट की हर राइड के बाद कैब की डीप क्लीनिंग की जाएगी। साथ ही उस कैब के ड्राइवर भी पेट फ्रेंडली और ट्रेंड होंगे।











