हालांकि, CDSL कुछ छूट देना जारी रखेगा और उसमें महिला डीमैट अकाउंट होल्डर्स (सोलो या फर्स्ट होल्डर्स के रूप में) द्वारा किए गए डेबिट लेनदेन के लिए 0.25 रुपये की छूट और म्यूचुअल फंड, बॉन्ड ISIN (International Securities Identification Numbers) में लेनदेन के लिए 0.25 रुपये की छूट है। CDSL भारतीय इक्विटी बाजार में डिपॉजिटरी सर्विसेज मुहैया करवाता है। यह इलेक्ट्रॉनिक रूप में सिक्योरिटिज को रखने और ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करता है।
ट्रेडिंग की सुविधा
CDSL जैसी डिपॉजिटरी द्वारा लेनदेन कॉस्ट वह शुल्क है जो डीमैट अकाउंट से शेयर बेचे जाने पर लिया जाता है। CDSL एशिया की एकमात्र लिस्टेड डिपॉजिटरी सर्विस है, जिसका मार्केट कैप लगभग 31,300 करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में इसके शेयर की कीमत 125 प्रतिशत बढ़ चुकी है। BSE से लिस्ट CDSL के पास 13 करोड़ से अधिक निवेशक हैं।











