अब ICICI के क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट कर सकेंगे बैंक ने शुरू की सर्विस

अब ICICI के क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट कर सकेंगे बैंक ने शुरू की सर्विस

ICICI बैंक ने हाल ही में RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI ट्रांजैक्शन के साथ इंटीग्रेट किया है। यूजर्स अब इसे अपनी पसंद के UPI ऐप से लिंक कर सकते हैं और फिर पर्सन-टू-मर्चेंट ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। ICICI बैंक ने अपने RuPay क्रेडिट कार्ड पर UPI ट्रांजैक्शन को सक्षम करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ कोलेबोरेशन किया है।

ICICI बैंक के रुपे कार्ड में कोरल रुपे कार्ड, HPCL सुपर सेवर और रूबिक्स शामिल है। ICICI बैंक के कार्ड हेड बिजिथ भास्कर ने कहा, 'UPI के साथ रुपे क्रेडिट कार्ड का इंटीग्रेशन ग्राहकों को 50 दिनों तक इंटरेस्ट फ्री क्रेडिट देकर बेहतर फाइनेंशियल लिक्विडिटी देता है। वहीं NPCI ने कहा, UPI को रुपे क्रेडिट कार्ड के साथ मर्ज करके, हम डिजिटल पेमेंट के परिदृश्य को नया आकार दे रहे हैं।

अन्य बैंक भी देते हैं रुपए कार्ड लिंकिंग की सुविधा
ICICI बैंक के अलावा अन्य बैंक भी रुपे कार्ड को UPI के साथ लिंक करने की सुविधा देते हैं। इससे पहले तक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को पेमेंट करने के लिए कार्ड स्वाइप करना पड़ता था। इससे छोटे पेमेंट कर पाना संभव नहीं था। वहीं जिन मर्चेंट्स के पास कार्ड स्वाइप मशीन नहीं है, वे कार्ड पेमेंट नहीं ले पाते थे, लेकिन अब वे भी UPI के क्यूआर के जरिए पेमेंट ले सकते हैं।'

कुछ अन्य बैंकों के रुपे कार्ड:

1. PNB सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड

  • यह कार्ड ₹1000 जॉइनिंग और ₹0 एनुअल फीस के साथ आता है।
  • पहली बार कार्ड यूज करने पर 300+ रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं।
  • PNB के इस कार्ड पर भी पर्सनल एक्सिडेंट कवर मिलता है।
  • यूटिलिटी बिल, और होटल में पेमेंट करने पर कैशबैक मिलता है।
  • रिटेल बिजनेस में पेमेंट करने पर 2X रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं।

2. कोटक लीग रुपे क्रेडिट कार्ड

  • यह कार्ड ₹499 जॉइनिंग और ₹499 एनुअल फीस के साथ आता है।
  • एक साल में ₹50 हजार खर्च कर लेने पर एनुअल फीस वेव ऑफ हो जाती है।
  • इस कार्ड को 21 से 65 साल के कोई भी भारतीय इश्यू करा सकता है।
  • हर 6 महीने में ₹1.25 लाख खर्च कर लेने पर फ्री 4 PVR मूवी टिकट।
  • फ्यूल ट्रांजैक्शन पर एक साथ में मैक्सिमम ₹3500 का सरचार्ज रिफंड होता है।

3. IDFC फर्स्ट पावर प्लस रुपे सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड

  • यह कार्ड ₹499 जॉइनिंग और ₹499 एनुअल फीस के साथ आता है।
  • एक साल में ₹150,000 खर्च कर लेने पर एनुअल फीस वेब ऑफ हो जाती है।
  • ATM से कैश निकालने पर ब्याज नहीं। हर ट्रांजैक्शन पर ₹199 विड्रॉल फीस।
  • 2 मूवी टिकट बुक करने पर 25% (मैक्सिमम ₹100) का ऑफ मिलता है।
  • ₹2 लाख का पर्सनल एक्सिडेंट कवर और ₹25,000 लास्ट कार्ड लायबिलिटी कवर।
  • HPCL फ्यूल, LPG यूटिलिटी, ग्रॉसरी के हर ₹150 पेमेंट पर 30 रिवॉर्ड पॉइंट।

4. IDBI विनिंग रुपे सिलेक्ट कार्ड

  • यह कार्ड ₹0 जॉइनिंग और ₹899 एनुअल फीस के साथ आता है।
  • एक साल में ₹90,000 खर्च कर लेने पर एनुअल फीस वेब ऑफ हो जाएगी।
  • ₹10 लाख का एक्सिडेंट डेथ कवर और परमानेंट डिसेबिलिटी कवर मिलता है।
  • इस कार्ड को 18 से 70 साल के कोई भी भारतीय इश्यू करा सकता है।
  • हर ₹100 के पेमेंट में 2 डिलाइट पॉइंट और बर्थडे मंथ में डबल डिलाइट पॉइंट।
  • एक महीने में ₹1000 के पांच ट्रांजैक्शन कर लेने पर एक्स्ट्रा 500 डिलाइट पॉइंट।

5. HDFC फ्रीडम रुपे क्रेडिट कार्ड

  • यह कार्ड ₹500 जॉइनिंग और ₹500 एनुअल फीस के साथ आता है।
  • एक साल में ₹50,000 खर्च कर लेने पर एनुअल फीस वेव ऑफ हो जाएगी।
  • इस कार्ड को 21 से 60 साल के कोई भी भारतीय इश्यू करा सकता है।
  • ₹400 से ₹5000 तक के फ्यूल ट्रांजैक्शन पर 1% सरचार्ज अमाउंट मिलता है।
  • बिग बास्केट, बुक माय शो, ओयो, स्विगी में हर ₹100 के पेमेंट में 10X कैश पॉइंट।

भारत का है रुपे कार्ड
रुपे कार्ड (RuPay Card) को नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 2011 में डेवलप किया था। 8 मई 2014 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारत का अपना पेमेंट कार्ड 'रुपे' राष्ट्र को समर्पित किया था। इसका उद्देश्य देश में पेमेंट सिस्टम को बढ़ाना है। देश के सभी प्रमुख बैंक रुपे डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड जारी करते हैं।

21 सितंबर 23 को शुरू हुई थी क्रेडिट कार्ड को UPI से लिंक करने की सुविधा
ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में 21 सितंबर को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रूपे क्रेडिट कार्ड को UPI नेटवर्क पर लॉन्च किया था।

इससे पहले तक UPI नेटवर्क से केवल डेबिट कार्ड और अकाउंट लिंक किए जा सकता था। इसकी शुरुआत तीन बैंकों पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक के कार्ड से हुई थी।

Advertisement