अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व जर्मनी के पास है। इस यूरोपीय देश के केंद्रीय बैंक के खजाने में 3,352.65 टन सोना है जिसकी कीमत 201,623.07 मिलियन डॉलर है। सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व वाले देशों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर इटली का नाम है। इसके पास 2,451.84 टन सोना है जिसकी कीमत 147,449.64 मिलियन डॉलर है। फ्रांस के पास 2,436.88 टन गोल्ड है जिसका मूल्य 146,551.80 मिलियन डॉलर है। इस लिस्ट में पांचवां नंबर रूस का है जिसके पास 2,332.74 टन सोना पड़ा है। यूक्रेन पर हमले से पहले रूस ने दूसरे देशों के पास पड़े अपने सोने के भंडार को स्वदेश मंगाया था। उसके गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 140,287.50 मिलियन टन है।
भारत के पास कितना सोना है
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी वाला देश चीन इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। उसके पास 2,191.53 टन सोने का भंडार है जिसकी कीमत 131,795.43 मिलियन डॉलर है। चीन ने हाल में अपने गोल्ड रिजर्व में तेजी से बढ़ोतरी की है। यूरोप के छोटे से देश स्विट्जरलैंड के पास 1,040 टन सोना है जिसकी कीमत करीब 62,543.91 मिलियन डॉलर है। इस लिस्ट में जापान आठवें नंबर पर है। उसके पास 845.97 टन सोना है जिसकी कीमत 50,875.51 मिलियन डॉलर है। भारत इस लिस्ट में नौवें नंबर पर है। भारत के पास 800.78 टन गोल्ड है जिसकी कीमत 48,157.71 मिलियन डॉलर है।नीदरलैंड भी टॉप 10 में शामिल है। इस यूरोपीय देश के पास 612.45 टन गोल्ड है जिसकी कीमत 36,832.02 मिलियन डॉलर है।











