Select Date:

अब नहीं होगा बर्बाद अनाज सरकार का मेगा प्लान 1 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

Updated on 02-06-2023 02:15 PM
नईदिल्ली: मोदी सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में अन्न भंडारण योजना को मंजूरी दे दी है। इस पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हर प्रखंड में 2 हजार टन क्षमता के गोदाम बनाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट बैठक के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल देश में 1,450 लाख टन अन्न भंडारण की कैपेसिटी है। सहकारिता क्षेत्र में 700 लाख टन भंडारण की अतिरिक्त क्षमता पर काम शुरू किया जाएगा। अगले पांच सालों में भंडारण क्षमता को बढ़ाकर 2150 लाख टन करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने इसे विश्व का सबसे बड़ा अन्न भंडारण कार्यक्रम बताया।
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा, 'भंडारण क्षमता बढ़ाने से अनाज की परिवहन लागत में कमी आएगी। देश में हर साल करीब 31 करोड़ टन से ज्यादा अनाज का उत्पादन होता है, लेकिन वर्तमान भंडारण क्षमता के तहत गोदामों में 47 फीसदी तक ही रखा जा सकता है।'

*जल्द शुरू होगा योजना पर काम*
इस योजना के लिए सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में एक अंतर-मंत्रालयीय समिति का गठन किया जाएगा। शुरुआत में इसे पायलट परियोजना चलाएगा। बाद में इसे सभी प्रदेशों में लागू किया जाएगा। सप्ताह भर के भीतर ही समन्वय समिति का गठन कर दिया जाएगा। डेढ़ महीने के भीतर पैक्स को भारत सरकार और राज्य सरकारों के साथ लिंक करने के लिए एक पोर्टल शुरू किया जाएगा।

*योजना के मुख्य उद्देश्य*

- अन्न भंडारण सुविधाओं की कमी के चलते अनाज की बर्बादी पर नियंत्रण करना।
- किसानों को अत्यंत कम दामों पर फसल बेचने से रोकना।
- आयात पर निर्भरता कम करना और गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाना।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2025
दिल्ली में AAP नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ कक्षाओं के निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया…
 30 April 2025
दिल्ली-NCR में प्रदूषण कैसे कम होगा, इसको लेकर केंद्र सरकार बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्ताव पेश करेगा।दिल्ली-NCR में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 9 अप्रैल…
 30 April 2025
अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के गद्दीनशीन ने 288 साल पुरानी परंपरा बदल दी। पहली बार गद्दीनशीन महंत हनुमानगढ़ी से बाहर निकले। महंत प्रेमदास 8 सालों से गद्दीनशीन हैं। इस अवधि…
 30 April 2025
पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश जारी किया था। 24 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल की शाम 5 बजे तक अटारी-वाघा…
 30 April 2025
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस ने 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गायब बताने वाला पोस्ट शेयर किया, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। इस पर कांग्रेस…
 30 April 2025
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में मंगलवार रात श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर की दीवार का 20 फीट लंबा हिस्सा गिर गया। वरिष्ठ अधिकारी विनय चान के मुताबिक, हादसे में…
 30 April 2025
कोलकाता के फालपट्टी मछुआ इलाके में मंगलवार रात एक होटल में आग लगने से 15 लोगों की मौत और 13 लोग घायल हो गए। आग पर काबू पा लिया गया…
 29 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के आदेश पर पाकिस्तानी नागरिकों के भारत छोड़ने का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह अटारी बॉर्डर से बड़ी संख्या में…
 29 April 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में YUGM कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। PM ने कहा कि हमारा मकसद…
Advertisement