Select Date:

अब वंदे भारत ट्रेन से घूमिए गोवा, मुंबई से इसी हफ्ते शुरू होगी, जानिए सारी डिटेल

Updated on 31-05-2023 08:56 PM
नई दिल्ली : देश को जल्द ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) मिलने वाली है। हाल ही में पीएम मोदी (PM Modi) ने गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया। इसके बाद अब देश में 19वीं वंदे भारत ट्रेन (19th Vande Bharat Train) मुंबई से गोवा के लिए चलने जा रही है। माना जा रहा है कि मुंबई गोवा वंदे भारत ट्रेन (Mumbai-Goa Vande Bharat) का उद्घाटन 3 जून को हो सकता है। इसके बाद 4 जून से इसे नियमित रूप से चलाई जाने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड 8 या 16 कोचों में इस ट्रेन को चला सकता है। मुंबई-गोवा वंदे भारत का हाल ही में ट्रायल पूरा हुआ है। कोंकण रेलवे ने ट्रायल के लिए मध्य रेलवे से वंदे भारत का रेक लिया था।

मुंबई से चलने वाली चौथी वंदे भारत

मुंबई गोवा वंदे भारत ट्रेन मुंबई से चलने वाली चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। इससे पहले मुंबई-साबरमती, मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिरडी के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है। इन ट्रेनों की ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी या उससे ज्यादा है। तेजस एक्सप्रेस की तुलना में वंदे भारत ट्रेन से यात्रा के समय में कम से कम 45 मिनट की बचत होने की उम्मीद है।' एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'रेक की संरचना पर अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड द्वारा अभी तक सूचित नहीं किया गया है।'

गोवा के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन

गोवा के लिए यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। कोंकण रेलवे के सीपीआरओ एल.के.वर्मा ने बताया कि ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। गोवा की पहली वंदे भारत ट्रेन को मडगांव से सीएसएमटी के बीच चलाया जाएगा। कोंकण रेलवे का बड़ा हिस्सा घाट सेक्शन में आता है। मध्य रेलवे ने जब शिर्डी और सोलापुर से लिए ये ट्रेन चलाई थी, तब कई दिनों तक भोर और थल घाट में ट्रायल हुए थे। हाल ही में कोंकण रेलवे में इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हुआ है। इसके बाद ही वंदे भारत चलाने का फैसला लिया गया है।

क्या बंद होगी तेजस एक्सप्रेस?

सूत्रों के अनुसार इस समय मुंबई-गोवा रूट पर वंदे भारत की टाइमिंग को लेकर संशय बना हुआ है। जब तेजस कि शुरुआत इस रूट पर हुई थी, तब डबल डेकर को हटाना पड़ा था। इसी तरह, अब वंदे भारत के लिए तेजस को भी हटाया जा सकता है। इस रूट पर अभी तेजस सबसे तेज ट्रेन है। यह करीब 7 घंटे में दूरी तय करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2025
नई दिल्‍ली: भारत में आजकल फटाफट सामान पहुंचाने की होड़ है। आप 10 मिनट से भी कम समय में किराने का सामान, स्नैक्स और यहां तक कि पालतू जानवरों का…
 29 April 2025
नई दिल्ली: मिलावटी पनीर की बढ़ती समस्या को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय रेस्तरां के लिए इस बारे में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने…
 29 April 2025
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर मार्केट में काफी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। इस बीच देश की सबसे…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अगर आप एटीएम से 100 या 200 रुपये का नोट न मिलने से परेशान हैं, तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। इस बारे में रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देश…
 29 April 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज फिर तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 314 अंक की तेजी के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में इसमें 400 अंक से अधिक तेजी आ…
 29 April 2025
नई दिल्ली: गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में मंगलवार को तेजी आ गई। इस कंपनी के शेयर में तेजी आने के कई कारण रहे। पहला, कंपनी को वित्त वर्ष 2025 की चौथी…
 29 April 2025
नई दिल्ली: सोने की कीमतें भले ही आसमान छू रही हों, लेकिन अक्षय तृतीया के मौके पर गहनों की दुकानें ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स लेकर आई हैं। अक्षय तृतीया कल यानी बुधवार…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने आर्थिक मोर्चे पर एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं। खासकर कई…
 28 April 2025
नई दिल्ली: करजन टोल प्लाजा देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टोल प्लाजा है। इसकी सालाना कमाई करीब 500 करोड़ रुपये है। गुजरात के वडोदरा जिले के भरथाना में स्थित इस…
Advertisement