भोपाल। शहरवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। आयुर्वेद की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों, वेधन और अग्निकर्म, के संयोजन से दर्द का तुरंत उपचार करने वाले मुंबई के विशेषज्ञ डॉ. उदय कुलकर्णी 28 सितंबर 2025, रविवार को भोपाल में रहेंगे। ओजस आयुर्वेद केंद्र ई-7 अरेरा कॉलोनी में आयोजित होने वाले इस एक दिवसीय शिविर में वे रोगियों को निःशुल्क परामर्श देकर उपचार करेंगे। डॉ. कुलकर्णी द्वारा विकसित यह अनूठी उपचार पद्धति 50 से अधिक प्रकार के दर्दों, जैसे कि पुराना सिरदर्द, माइग्रेन, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, गर्दन का दर्द और जोड़ों के दर्द में तत्काल राहत प्रदान करने के लिए जानी जाती है। ओजस के संचालक डॉ. मधुसूदन देशपाण्डे का कहना है कि यह चिकित्सा न केवल दर्द से मुक्ति दिलाती है, बल्कि कई मामलों में रोगियों को सर्जरी (ऑपरेशन) की आवश्यकता से भी बचा सकती है।
इस निःशुल्क शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को आयुर्वेद की इस प्रभावी चिकित्सा पद्धति से परिचित कराना और उन्हें दर्द मुक्त जीवन जीने में मदद करना है। निःशुल्क पंजीयन हेतु 9074990740, 8359994444











