अब कार में पिछली सीट पर बेल्ट नहीं पहनने पर बजेगा अलार्म

अब कार में पिछली सीट पर बेल्ट नहीं पहनने पर बजेगा अलार्म
नई दिल्ली: अभी तक कार में आगे की सीट पर बेल्ट नहीं लगाने पर अलार्म बजता है, लेकिन अब जल्द ही कार में पिछली सीट पर बैठने के दौरान सीट बेल्ट नहीं लगाने पर भी अलार्म बजेगा। सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी एक मसौदा अधिसूचना के मुताबिक, 1 अप्रैल, 2025 से निर्मित सभी कारों में “रियर सीट बेल्ट अलार्म” उपलब्ध करना होगा। यह छह एयरबैग और 3-पॉइंट सीटबेल्ट की अनिवार्यता के साथ इसी तरह के प्रस्तावित अनिवार्य नियम के समाप्त होने के महीनों बाद आया है। इसका उद्देश्य पीछे की सीट के यात्रियों को सीटबेल्ट पहनने के लिए प्रेरित करना है, प्रतिक्रिया मांगने के लिए सार्वजनिक डोमेन में डाल दिया गया है। एक अधिकारी ने कहा, 'अधिसूचना केवल रियर सीटबेल्ट अलार्म के लिए है और इसमें कोई अन्य नया प्रावधान नहीं है।'
Advertisement