पहला सेट जीतने के बाद मिली हार
टॉप सीडेड जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की लेकिन अपनी लय बनाए नहीं रख सकी और 1-4, 4-2, 10-2 से हार गई। सबालेंका और जोकोविच ने पहला सेट सिर्फ 12 मिनट में जीत लिया और दूसरे सेट में भी ब्रेक हासिल कर लिया। लेकिन, सिनियाकोवा और पैटन ने जल्दी ही मैच बदल दिया। विमेंस डबल्स में दुनिया की नंबर 1 सिनियाकोवा ने जोकोविच के खिलाफ ऐस लगाकर मैच खत्म किया।स्वितोलिना और मोनफिल्स सेमीफाइनल में
एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स दोनों यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कभी खिताब नहीं जीत पाए हैं लेकिन इस बार हो सकता है कि यह विवाहित जोड़ा एक साथ कोई ट्रॉफी जीत सके। पति-पत्नी की यह जोड़ी कैटेरीना सिनियाकोवा और हेनरी पैटन को 5-4 (6), 4-5 (3) (10-8) से हराकर मिश्रित युगल सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।सेमीफाइनल में स्वितोलिना और मोनफिल्स का मुकाबला बेनसिच और कोबोली से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मिरा एंड्रीवा और एंड्री रुबलेव का सामना कैरोलिना मुचोवा और जैकब मेनसिच से होगा।
