नोवा एग्रीटेक लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज ओपन हो गया है। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹143.81 करोड़ जुटाना चाहती है।
रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 25 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे। 31 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।
मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?
इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 365 शेयर के लिए अप्लाई करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड ₹39-₹41 प्रति शेयर तय किया है। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹41 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,965 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 4745 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹194,545 इन्वेस्ट करने होंगे।
₹112 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी करेगी कंपनी
इस इश्यू के लिए कंपनी ₹112 करोड़ के 27,317,073 फ्रेश शेयर जारी करेगी। जबकि, कंपनी के प्रमोटर और मौजूदा निवेश ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए ₹31.81 करोड़ के 7,758,620 शेयर बेचेंगे।
इन्वेस्ट करने पर मिल सकता है 48.78% रिटर्न
IPO ओपन होने के पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 48.78% यानी ₹20 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड ₹41 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹61 पर हो सकती है।
मई 2007 में स्थापित हुई थी नोवा एग्रीटेक लिमिटेड
मई 2007 में हैदराबाद में स्थापित हुए नोवा एग्रीटेक लिमिटेड ऐसे प्रोडक्ट बनाती है जो किसानों को बेहतर फसल उगाने में मदद करते हैं। कंपनी मुख्य रूप से तीन चीजों में फोकस रखते हुए प्रोडक्ट बनाती है, जिसमें मुट्टी की हेल्थ, प्लांट न्यूट्रिशन और फसल की सुरक्षा। 31 जनवरी 2023 तक कंपनी के कुल 6292 प्रोडक्ट लिस्ट हैं। कंपनी की सेल्स टीम में 215 लोग काम करते हैं।











