शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान
कप्तान गिल ने पर्थ में खेले जाने वाले पहले वनडे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुझे लगता है कि बाहर की कहानी अलग है, लेकिन हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है। सब कुछ पहले जैसा ही है। यह बहुत मददगार है।' 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, 'जो कुछ भी वे महसूस करते हैं, उनका अनुभव, जो कुछ भी उन्होंने सीखा है, चाहे वह पिच को पढ़ना हो या किसी भी स्थिति का सामना करना, मैं उनके पास जाता हूं और पूछता हूं कि वे क्या सोचते हैं। अगर वे मेरी जगह होते तो वे इसे कैसे करते? फिर, अपने खेल की समझ के आधार पर फैसला लेता हूं। मुझे लोगों के विचार जानना पसंद है।' उन्होंने कहा, 'जब भी मुझे किसी चीज को लेकर कोई संदेह होता है, मैं उनके पास जाता हूं। उनके सुझाव लेता हूं। उनकी सलाह लेता हूं। वे मुझे कुछ भी बताने में कभी नहीं हिचकिचाते। मुझे लगता है कि यही अनुभव का असली खजाना है।'











