टाटा, महिंद्रा या वोल्वो नहीं, इस कंपनी को मिला है सरकार से 2,100 से भी ज्यादा बसों का ऑर्डर

टाटा, महिंद्रा या वोल्वो नहीं, इस कंपनी को मिला है सरकार से 2,100 से भी ज्यादा बसों का ऑर्डर
नई दिल्ली: बस बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) को महाराष्ट्र सरकार से बड़ा ऑर्डर हाथ लगा है। कंपनी को महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (MMRTC) से 982 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके मुताबिक कंपनी को 2,104 वर्जिन पैसेंजर बसें सप्लाई करनी होंगी। कंपनी का कहना है कि वह अगले महीने ही डिलीवरी शुरू कर देगी। इसके साथ ही MMRTC के बेड़े में अशोक लेलैंड की बसों की संख्या बढ़ जाएगी। MMRTC देश की सबसे बड़ी सरकारी अंडरटेकिंग्स कंपनियों में से एक है। उसके पास 15,000 से ज्यादा बसों को बेड़ा है। अशोक लेलैंड बस बनाने वाली दुनिया की टॉप पांच कंपनियों में शामिल है।
Advertisement