सिर्फ शुभमन गिल बाहर नहीं रहेंगे, ओवल के हीरो को भी जगह नहीं, एशिया कप में इन खिलाड़ियों की जगह पक्की

सिर्फ शुभमन गिल बाहर नहीं रहेंगे, ओवल के हीरो को भी जगह नहीं, एशिया कप में इन खिलाड़ियों की जगह पक्की
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से यूएई में होने वाली है। इसके लिए रविवार को पाकिस्तानी टीम की घोषणा हो गई। भारतीय चयनकर्ता एशिया कप के लिए टीम चुनने के लिए मंगलवार यानी 19 अगस्त को मुंबई में टीम चयन के लिए बैठक करेंगे। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में जीत को हीरो रहे मोहम्मद सिराज को इस टी20 टूर्नामेंट से बाहर बैठना पड़ सकता है।

संजू और अभिषेक की जमी-जमाई जोड़ी

शुभमन गिल के बल्ले से इंग्लैंड में खेले गए 5 टेस्ट में 750 से ज्यादा रन निकले थे। वह एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। लेकिन क्रिकबज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एशिया कप टी20 फॉर्मेट में है। गिल ने आईपीएल 2025 में भी 650 से ज्यादा रन बनाए थे लेकिन ये रन उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर बनाए थे। टीम इंडिया के पास अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जमी-जमाई सलामी जोड़ी है। उम्मीद कि जा रही है कि चयनकर्ता इन्हें ही मौका देंगे।
टीम में तीसरे ओपनर के रूप में यशस्वी जायसवाल रेस में हैं। ये भी उम्मीद है कि तीसरे ओपनर के रूप में किसी का भी चयन नहीं हो। इसके अलावा तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह का बल्लेबाज के रूप में चयन लगभग पक्का है। श्रेयस अय्यर के टीम में चुने जाने पर स्थिति साफ नहीं है। आईपीएल 2025 में अय्यर ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था।
Advertisement