एक-दो नहीं, पहली बार एक साथ पटरी पर दौड़ेंगी 5 वंदे भारत ट्रेन, 26 जून को पीएम दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए कौन-कौन से रूट शामिल

एक-दो नहीं, पहली बार एक साथ पटरी पर दौड़ेंगी 5 वंदे भारत ट्रेन, 26 जून को पीएम दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए कौन-कौन से रूट शामिल
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railway) लगातार विस्तार कर रही है। रेलवे में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है तो वहीं एक के बाद एक वंदे भारत ट्रेनें (Vande Bharat Express) शुरू हो रही हैं। देश में अब तक 18 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। अब एक साथ पांच वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा मिलने जा रहा है। भारतीय रेलवे ने पहली बार देश में एक साथ पांच वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन करने की तैयारी कर ली है। पांचों वंदे भारत ट्रेनों के रूट, टाइमिंग जैसे सभी डीटेल तय कर लिए गए हैं। रेलवे मंत्रालय के मुताबिक 26 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांचों वंदे भारत ट्रेनों का एक साथ उद्घाटन करेंगे। पीएम पांचों वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

एक साथ पांच वंदे भारत

रेल मंत्रालय के मुताबिक इसके लिए 26 जून की तारीख तय की गई है। तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी एक जगह खुद मौजूद रहेंगे और बाकी चार जगहों पर वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। आपको बता दें कि इसी महीने के पहले हफ्ते में गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने वाली थी, लेकिन ओडिशा में हुए रेल हादसे के कारण इसे टाल दिया गया। अब इसे भी बाकी चार ट्रेनों के साथ शुरू किया जाएगा। ये देश के लिए ऐतिहासिक पल होगा, जब एक साथ देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए वंदे भारत ट्रेनें पटरी पर दौड़ेंगे। पीएम दिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले हैं, उनमें...


  • भोपाल इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • भोपाल जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस
  • बेंगलुरु हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस
  • मुंबई गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस
गौरतलब है कि देश में 18 वंदे भारत ट्रेनों का सफल संचालन हो रहा है। सबसे पहले साल 2019 में नई दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत ट्रेन चलाई गई थी। इसके बाद नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन चली थी। तीसरी वंदे भारत ट्रेन गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गई थी। इसी तरह से देश के अलग-अलग राज्यों से लिए वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू किया गया। हाल ही में पटना -रांची वंदे भारत ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया है। जल्द ही इस रूट पर भी वंदे भारत आम नागरिकों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

Advertisement