रचिन रविंद्र हैं इस ऑक्शन के अंडररेटेड खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र भी आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं। लेकिन, रचिन की कोई भी बात नहीं कर रहा है। हालांकि, सच तो यह है कि रचिन एक अच्छी डील साबित हो सकते हैं। रचिन रविंद्र कमाल के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं और भारत की स्पिन फ्रेंडली पिचों पर अपनी गेंदबाजी से भी गजब कर सकते हैं। वह एक ऑल इन वन डील हैं। कैमरन ग्रीन की चकाचौंध में रचिन एक सस्ती और अच्छी डील साबित हो सकते हैं। रचिन रविंद्र का बेस प्राइस इस बार ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये है।बता दें कि रचिन रविंद्र को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज कर दिया था। हालांकि, रचिन का प्रदर्शन इतना खराब नहीं रहा था। उन्होंने ठीक-ठाक परफॉर्म किया था।
रचिन रविंद्र का आईपीएल करियर
26 साल के रचिन रविंद्र ने 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए ही आईपीएल में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 18 मैचों में 143.9 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 413 रन बनाए। उनके नाम आईपील में 2 फिफ्टी भी हैं। रचिन ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 38 टी20 में 549 रन बनाए हैं और 14 विकेट भी लिए हैं।











